फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2025: ठेकुआ छठी मैया को क्यों पसंद है? जानिए महाप्रसाद का इतिहास

वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 27 Oct 2025 01:24 PM IST

गुड़ और आटे को मिलाकर छठ का एक बहुत खास प्रसाद बनाया जाता है। जिसे कहते हैं ठेकुआ। लेकिन क्या ये सच में सूर्य देव और छठी मैया का प्रिय प्रसाद माना जाता है। इस महापर्व में छठी मैया को ठेकुआ का प्रसाद जरुर चढ़ाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं छठ पूजा में छठी मैया को ठेकुआ का प्रसाद क्यों चढ़ाया जाता है। साथ ही, जानते हैं ठेकुआ प्रसाद का छठ पूजा में क्या महत्व। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, छठ पूजा में छठी मैया को ठेकुआ का प्रसाद इसलिए चढ़ाया जाता है, क्योंकि ये प्रसाद उनको अतिप्रिय है। ये सनातन धर्म की पारंपरिक प्रसाद है। इस प्रसाद को शुभता, समृद्धि और संतान प्राप्ति के लिए चढ़ाया जाता है।
हिन्दू शास्त्रों में इस बात का वर्णन मिलता है कि छठ पूजा में छठी मैया को ठेकुआ का प्रसाद इसलिए चढ़ाया जाता है, क्योंकि ये प्रसाद उनको अतिप्रिय है। आपको बता दें कि ठेकुआ बनाने के लिए गेहूं का आटा, गुड़, घी, नारियल, सौंफ और इलायची की आवश्यकता होती है। ठेकुआ में मिलाई गई सभी समाग्रियों का संयोजन शरीर को पोषण देता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें