झांसी में डीआरएम ऑफिस के कंट्रोल रूम में हंगामे की स्थिति उस वक्त पैदा हो गई जब यहां डिप्टी कंट्रोलर आर के राजपूत की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम सीनियर डीओएम एस के शुक्ल ने डिप्टी कंट्रोलर आर क़े राजपूत को फटकार लगा दी थी। जिसके बाद राजपूत को दिल का दौरा पड़ा। उनको जी वी अस्पताल में मौत हो गई।जिसके बाद घटना से नाराज कर्मचारियों ने ट्रेनों का संचालन किया बंद कर हंगामा शुरु कर दिया है।