नौकरी के लिए सऊदी अरब गये प्रतापगढ़ के राशिद ने एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड करके अमर उजाला टीवी को भेजा है। जिसमें उसने बताया है कि किस तरह उसकी कंपनी उसे देश वापस नहीं लौटने दे रही। राशिद के सारे दस्तावेज कंपनी ने जमा करवा लिये हैं। साथ ही ना तो उसे वेतन दिया जा रहा है और ना महीनों से कंपनी ने उसे तनख्वाह दी है। पिछले तीन साल से उसे भारत आने नहीं दिया जा रहा। वीडियो में उसने विदेश मंत्रालय से मदद दिलाने की गुहार लगाई है, अमर उजाला टीवी ने इस बारे में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से संपर्क किया है।