फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बीजेपी का खत्म होगा वनवास या बनेगी त्रिशंकु विधानसभा?

Wed, 04 Jan 2017 04:49 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

चुनाव की तारीखें घोषित होते ही सबकी नजर देश के सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश उत्तर प्रदेश पर टिक गई हैं। भारतीय जनता पार्टी यहां पिछले 14 साल से सत्ता से बाहर है। उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच है। समाजवादी पार्टी के नेता अपने ही घर में जारी घमासान से जूझ रहे हैं। मायावती की बहुजन समाजपार्टी लोकसभा में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी, वो राज्य में वापसी की कोशिश में जुटी है,जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 14 साल बाद यूपी में कमल खिलाने की जुगत में लगे है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें