सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत को लेकर NALSAR के छात्रों के विरोध के बाद BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के सख्त आदेश पर विवाद खड़ा हो गया। हालांकि, तीखी प्रतिक्रियाओं के बाद BCI ने कुछ ही घंटों में अपना फैसला वापस लेते हुए 2026 बैच के छात्रों के खिलाफ सभी कार्यवाही बंद कर दी। इसी बीच सौरव दास ने BCI के खर्चों और मनन मिश्रा के लंबे कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए युवा वकीलों और लॉ स्कूलों के कल्याण को लेकर जवाबदेही की मांग की।