हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार में मकर संक्रांति के दूसरे दिन रविवार को पलदी घाटी की थाटीबीड़ जौरी, नरौहली आदि क्षेत्रों में स्थानीय देवता बासुकीनाग के सम्मान में ‘फागली उत्सव’ मनाया गया। इस मौके पर परंपरागत तरीके से देवरस्मों को निभाया गया। थाटीबीड़ में दैवीय नजारे को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।