गोरखपुर में एक अनोखा नामांकन चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल सर्व समभाव पार्टी के प्रत्याशी राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा नामांकन करने के लिए अर्थी पर बैठकर पहुंचे। आपको बता दें सर्व समभाव पार्टी अभिनेता राजपाल यादव की पार्टी है,जिसने इस बार के यूपी विधानसभा में चुनाव लड़ने का एलान किया है।