फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब राहुल से मिले पीएम, तो बोले ‘मिलते रहिए’

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Fri, 16 Dec 2016 08:16 PM IST

नोटबंदी के बाद किसानों को हो रही परेशानियों के मद्देनजर शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मीटिंग में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज बब्बर और दूसरे नेता भी शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी को एक ज्ञापन भी सौंपा। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी से मिलते रहने के लिए कहा। वहीं राहुल ने पीएम से मुलाकात के बाद कहा कि पीएम देश के किसानों की परेशानियों से अवगत हैं हालांकि ये भी साफ किया कि पीएम मोदी ने किसानों की कर्ज माफी पर कोई वादा नहीं किया।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें