शरीर से लाचार लोगों के लिए देश में बनी पहली 'सेंसर व्हील चेयर' लांच हुई। इस प्रोजेक्ट पर पिछले पांच सालों से ए-सेट ट्रेनिंग और रिसर्च इंस्टिट्यूट काम कर रही थी, जो अब सफल हो चुका है। इसका कंप्यूटर प्रोग्राम खास उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया जो अपने शरीर से अक्षम है,ये कु्र्सी इंसान के दिमाग को पढ़कर काम कर सकती है। कहीं आने जाने के लिए व्यक्ति को किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है, एक खास तरीके का लगा सेंसर हेडफोन है जो व्हील चेयर पर बैठा व्यक्ति अपने सर पर लगा कर कमांड दे सकता है।