व्हाट्सएप की सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर आई है। इजरायल नेशनल सिक्योरिटी अथॉरिटी ने व्हाट्सएप की सुरक्षा को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। अथॉरिटी ने ये अलर्ट एक रिपोर्ट को लेकर जारी किया है जिसमें दावा किया गया है कि एक नए तरीके से व्हाट्सएप अकाउंट को हैक किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपना व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने से बचा सकते हैं।