बीजेपी में देश में समान नागरिक संहिता लाने की कोशिश लंबे समय से चल रही है लेकिन अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने राज्य में उसे लागू करने की बात कह रहे हैं। गोवा को छोड़कर किसी भी राज्य केंद्र के स्तर पर समान नागरिक संहिता अभी तक लागू नहीं की गई है लेकिन पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के इस सपने को साकार करने की ठानी है और वह भी शुरुआत अपने राज्य से करना चाहते हैं। पुष्कर सिंह धामी के इस कदम को निश्चित ही सराहनीय माना जा सकता है लेकिन जब तक यह लागू ना हो जाए तब तक कुछ भी कह पाना संभव नहीं है।