लखनऊ में एक युवक ने अचानक से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। लेकिन समय रहते युवक को बचा लिया गया। दरअसल लखनऊ में रोहित नाम के एक युवक ने रिवरफ्रंट के पुल से कूदकर जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लखनऊ यूनिवर्सिटी के एक छात्र अभिनव ने देखा तो उसने भी कूदने के लिए छलांग लगा दी।इतनी देर में यूपी 100 को सूचना दी गई जिससे पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची और उसे गोमती से निकाला गया।मिली जानकारी के मुताबिक संजयगांधीपुरम इंदिरानगर का रहने वाला रोहित उपाध्याय बंगलुरू में निजी कंपनी में काम करता था। डेढ़ साल पहले नौकरी चली जाने के बाद से वह काफी परेशान था।बेरोजगारी के चलते उसका पत्नी प्रिया से आए दिन झगड़ा होता था। रोहित के पिता ने बताया कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में है। इसी हालत में उसने गांधी सेतु से छलांग लगा दी।