केंद्र सरकार ने पिछले महीनें देश भर के मंत्रियों, नेताओं की गाड़ी से लालबत्ती हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन देश में कश्मीर के अलावा एक ऐसी जगह भी है , जहां केंद्र सरकार के नियमों का पालन नहीं होता। वो जगह है पश्चिम बंगाल , जहां लोक कल्याण विभाग के मंत्री अरूप बिस्वास ने केंद्र सरकार के निर्देश सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि केंद्र सरकार ने ये नियम बनाया है लेकिन राज्य सरकार ने इसे अपनाया नहीं है । जब राज्य सरकार अपना लेगी तो हम भी गाड़ियों से लालबत्ती हटा लेंगे।