28 अगस्त को राम रहीम को सजा सुनाई जाने वाली है। जिसे लेकर रोहतक में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। पंचकुला में हुई हिंसा के बाद सरकार और प्रशासन किसी भी सूरत में हालात बिगड़ने नहीं देना चाहती। खासतौर से पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट की फटकार के बाद प्रशासन और चौकन्ना है।