प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में नोटबंदी के बाद का सबसे चर्चित भाषण शनिवार को मुरादाबाद में दिया। मोदी ने कहा कि जनधन खातों में जमा कराई गई रकम खाता धारकों को ही मिले, इसका सरकार पूरा इंतजाम करेगी। उन्होंने कहा कि वह तो फकीर हैं, जब मन करेगा तो झोला लेकर चल देंगे। लेकिन देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ी लड़ाई से वह किसी तरह का समझौता नहीं करने वाले। अमर उजाला टीवी आपके लिए लेकर आया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुरादाबाद में 3 दिसंबर 2016 को दिया गया ये पूरा भाषण।