भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आखिरकार विवाह सूत्र में बंध गए। खबरों के मुताबिक दोनों ने इटली के टस्कनी में शादी कर ली। हालांकि दोनों की शादी 12 दिसंबर को होने की खबरें आ रही थीं लेकिन सभी को चौंकाते हुए दोनों लव बर्ड्स ने इससे पहले ही शादी कर ली। विराट और अनुष्का की शादी का रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में और 26 दिसंबर को मुंबई में होगा।