सातवें चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए वाराणसी में नामांकन की प्रक्रिया के दौरान हिंसा की खबर आई। शहर के जिला मुख्यालय में चल रहे नामांकन प्रक्रिया के दौरान बीजेपी के बागी नेता सुजीत सिंह टीका और अपना दल की नेता और केंद्र सरकार में राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के समर्थक आपस में भिड़ गए। बात मारपीट और तोड़-फोड़ तक पहुंच गई। दोनों के समर्थकों ने यहां पर पथराव किया। गाड़ियों में भी खूब तोड़फोड़ की गई।