हरियाणा के फतेहाबाद में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां के गांव ढाणी मियांखां में एक सब्जी विक्रेता धनसिंह पर चोरी का आरोप लगाकर खूब पिटाई की गई। यही नहीं धनसिंह के मुंह पर कालिख पोती गई, उसे जूते की माला पहना दी गई। पुलिस ने इस मामले में धनसिंह की शिकायत पर कुछ नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।