मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट वरुणा कॉरिडोर के दोनों तरफ पांच मीटर में स्पंजी पाथ-वे का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे। गुरुवार को कॉरिडोर के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल ने डीएम और दूसरे अधिकारियों के साथ वरुणा नदी के किराने सर्वे किया।