फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishno Devi Landslide Update: जब ताबूत में लौटा परिवार बिलख पड़ीं बेटियां, नम हुईं आंखें | Jammu

Sun, 31 Aug 2025 06:02 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

जिन अपनों को वैष्णो माता के दर्शन के लिए हंसी-खुशी विदा किया था, शनिवार को जब वे ताबूत में बंद आए तो परिजन के साथ पूरे कुम्हारपाड़ा में लोग गमगीन हो गए। मां-पिता सहित चार लोगों के शव देखकर बेटियां बेहोश हो गईं। बेटे का बुरा हाल हो गया। चीत्कार मची तो हर कोई रो पड़ा। जम्मू में भूस्खलन में मृत जूता कारीगर अर्जुन सिंह, उनकी पत्नी सुनीता, पौत्री 11 महीने की सेजल और बेटे की साली 12 साल की भावना के शव शनिवार शाम को घर लाए गए।

रकाबगंज थाने के समीप स्थित कुम्हारपाड़ा के अर्जुन सिंह 24 अगस्त को बेटे दीपक की बेटियों 3 साल की एंजेल और 11 महीने की सेजल का मुंडन करने के लिए वैष्णो माता के मंदिर गए थे।उनके साथ में बेटे दीपक, पत्नी सुनीता, पुत्रवधू मोना के अलावा बेटी यासमीन, दामाद मोहित कुमार, बेटे की साली 12 वर्षीय भावना भी थीं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें