बच्चों के लिए 3 जनवरी से टीकाकरण शुरू किया जाएगा। वहीं, बुजुर्गों के लिए एहतियाती खुराक की तारीख 10 जनवरी तय की गई है। बच्चों के लिए सरकार 1 जनवरी से रजिस्ट्रेशन खोल देगी। लोग इस दिन से खुद का रजिस्ट्रेशन करा कर स्लॉट बुक कर सकेंगे। 3 जनवरी से उनका टीकाकरण शुरू हो जाएगा।