उत्तराखंड सरकार की बीजेपी सरकार ने एक अध्यादेश पास किया है, जिसके बाद गाय को ‘राष्ट्रमाता’ माना जाएगा। इतना ही नहीं उत्तराखंड सरकार की तरफ से केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भी दिया गया है जिसमें गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने की बात की गई है, लेकिन सवाल यही उठता है कि क्या ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने के बाद गायों की स्थिति में कुछ सुधार आएगा ।