कानपुर आईआईटी में आयोजित एक्सपर्ट टॉक के दौरान एडीजी पुलिस अनिल अग्रवाल ने बताया कि अब डाइल 100 करने पर एम्बुलेंस भी पीड़ित के पास पहुंच जाएगी। इस सुविधा को लागू करने के लिए काम चल रहा है। आईआईटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के आरएम-101 में आयोजित इस एक्सपर्ट टॉक में डिपार्टमेंट के प्रोफेसर और साइबर एक्सपर्ट प्रो. संदीप शुक्ला सहित कई अन्य डिपार्टमेंट के प्रोफेसर भी मौजूद रहे।