यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम (USCIRF) की वार्षिक रिपोर्ट जारी कर दी गई है. एक बार फिर इस रिपोर्ट में भारत को लेकर धार्मिक आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगा है. वहीं सुझाव दिया गया है कि भारत को अभी विशेष चिंता वाले देश की श्रेणी में रखा जाए. इस रिपोर्ट में जोर देकर कहा गया है कि भारत में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ भेदभाव होता है और हिंदू राष्ट्र बनाने पर जोर दिया जा रहा है.