ओडिशा के कालाहांडी में एक महिला को मरने के बाद भी दलित होने का दर्द भुगतना पड़ा। गांव वालों ने सिर्फ इसलिए महिला का अंतिम संस्कार नहीं करने दिया क्योंकि उसने किसी दूसरी जाति के शख्स शादी की थी। तस्वीरें इतनी शर्मनाक हैं कि महिला के शव को कंधा देने के लिए चार लोग भी नहीं जुटे और उसके शव को चारपाई से खींच कर दूसरे श्मशान घाट ले जाया गया।