देहरादून में अपनी मांगों को लेकर परेड मैदान से सीएम आवास की तरफ जा रहे उपनल कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। अपनी मांग पर अड़ी महिला प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की तीखी बहस भी हुई।