फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: यूपी के 55 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया भारी बारिश और वज्रपात का पूर्वानुमान

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sun, 19 Jul 2026 08:47 AM IST

उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को गोरखपुर में सबसे ज्यादा 141.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी और सुल्तानपुर समेत कई जिलों में अच्छी वर्षा हुई। मौसम विभाग (IMD) ने रविवार के लिए प्रदेश के 55 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल, तराई और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ जलभराव की आशंका जताई गई है।

आईएमडी ने गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, गोंडा, बहराइच, अयोध्या समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, मेरठ और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें