योगी सरकार में गन्ना एवं चीनी मिल राज्यमंत्री सुरेश राणा अलीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने एक अस्पताल का निरीक्षण किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरेश राणा ने योगी सरकार की खूबियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार 120 दिन में श्वेत पत्र लाएगी। जिससे ये साफ हो जाएगा कि योगी सरकार यूपी के लोगों के लिए कृतसंकल्प है और जनहित में काम करती रहेगी।