फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के महासंग्राम में रविवार को कानपुर की बारी

Sat, 18 Feb 2017 10:21 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी, कानपुर

कानपुर नगर और देहात के 14 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव रविवार को होंगे। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। इसके लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार को रवाना हो गईं। वाहनों का संचालन जस का तस रहेगा। निजी कार या फिर दूसरे वाहन से वोट डालने जाया जा सकेगा। मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक वाहन ले जाए जा सकते हैं। जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में 100 उम्मीदवार हैं। इनके भाग्य का फैसला 33 लाख 70 हजार 113 मतदाता करेंगे। इसमें 18 लाख 51 हजार 149 पुरुष और 15 लाख 58 हजार 757 मतदाता महिला हैं। 207 थर्ड जेंडर भी वोट डालेंगे। कानपुर देहात में विधानसभा की चार सीटें हैं। वहां 12 लाख 71 हजार 89 वोटर हैं। पुरुष मतदाता छह लाख 83 हजार 597 और महिला पांच लाख 87 हजार 410 हैं। मतगणना 11 मार्च को कराई जाएगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें