फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में वोट डालकर चहक उठी दुल्हन, मायूस हुईं अम्मा

Thu, 16 Feb 2017 09:39 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ बरेली

यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। एक तरफ कैंट विधानसभा के तहसील सदर मतदान केंद्र पर दूल्हा-दुल्हन विदाई होने से पहले वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद, नव विवाहित जोड़ा खासा उत्साहित दिखा। दूल्हे- दुल्हन का मतदान को लेकर ये उत्साह देख, लोगों ने उनके इस कदम को काफी सराहा और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। दूसरी तरफ 107 साल की बुजुर्ग महिला वोट नहीं डाल पाईं। बुजुर्ग महिला जेम्स बी का कहना है कि उनका नाम पर्चे से गायब था, जिस वजह से वो वोट नहीं डाल पाईं। जेम्स बी का आरोप है कि उनका नाम पिछले दो बार से वोटर लिस्ट में नहीं है, जबकि उनके परिवार से जो लोग अब इस दुनिया में नहीं रहे, उनका नाम लिस्ट में मौजूद है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें