वीआईपी कल्चर खत्म करने की अपील के बाद सभी नेताओं में लाल बत्ती उतारने कि होड़ मच गई। लेकिन योगी सरकार में मंत्री सत्यदेव पचौरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो काफी लेट हो गए बत्ती हटाने में। वहीं दूसरी तरफ दिव्यांगों को लूला-लंगड़ा वाले बयान पर मंत्री सत्यदेव पचौरी ने सफाई देते हुए कहा कि मेरी मंशा न तो किसी का उत्पीड़न करने की है न तो किसी को परेशान करने की है, मेरी मंशा सिर्फ व्यवस्था को दुरुस्त करने की है।