वाराणसी में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। बैठक में प्रधानाचार्यों ने डीआईओएस डॉक्टर ओ. पी. राय के सामने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही बैठक में कक्ष निरीक्षकों की कमी और पर्याप्त भत्ता न मिलने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।