लंबे इंतजार के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा 2017 की तारीखों का एलान कर दिया गया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अब विधानसभा चुनाव के बाद 16 मार्च से प्रारंभ होंगी। यूपी बोर्ड के सभापति अमरनाथ वर्मा के मुताबिक हाईस्कूल की परीक्षा 16 मार्च से 1 अप्रैल तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 मार्च से 21 अप्रैल तक कराई जाएंगी। इन परीक्षाओं में 60 लाख से ज्यादा स्टूडेंटस शामिल होंगे। बोर्ड के मुताबिक यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए इस बार भी प्रदेश के 31 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है।