बीजेपी में विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर अंसतोष लगातार सड़को पर दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में लखनऊ बीजेपी कार्यालय में तैलिक साहू समाज ने भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। साहू समाज के लोगों ने यूपी बीजेपी अध्यक्ष के खिलाफ मुरदाबाद और हाय-हाय के नारे लगाए।