उन्नाव कांड के बाद पूरे यूपी में आक्रोश का माहौल है। लखनऊ समेत उन्नाव में भी प्रदर्शन की तस्वीरें दिखीं। लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरु कर दिया। ऐसी ही तस्वीर उन्नाव की दिखी जहां NSUI के कार्यकर्ताओं ने कमल रानी वरुण, स्वामी प्रसाद मौर्य और साक्षी महाराज का रास्ता रोका। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।