मैनपुरी में उमा भारती ने एक जनसभा को संबोधित किया। उमा भारती ने कहा कि इस बार यूपी में बीजेपी की सरकार बननी तय है। मुलायम और मायावती सरकार पर भी उमा भारती जमकर भड़कीं। उन्होंने दोनों को अल्पसंख्यकों की बुरी हालत का जिम्मेदार बताया। उमा भारती ने अखिलेश सरकार पर गंगा सफाई अभियान पर रोड़े अटकाने का भी आरोप लगाया।