फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांव हुए एक, खुलकर किया मतदान का बहिष्कार

Mon, 20 Feb 2017 05:56 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ कानपुर

एक ओर चुनाव आयोग जहां मतदान को बढ़ावा देने के लिए देश भर में जागरूकता अभियान चलाए हुए है, वहीं दूसरी ओर कानपुर के भोगनीपुर विधानसभा के दो गांवों ने मतदान का खुलेआम बहिष्कार किया। असुवापुर और नगवां गांव के लोगों का आरोप है कि वो बरसों से बिजली, पानी और सड़क जैसी जरूरतों के लिए मांग कर रहे हैं, लेकिन नेता केवल वादे और दावे कर के चले जाते हैं, इसलिए उन्होंने मतदान के बहिष्कार का फैसला किया है। मतदान के बहिष्कार की खबर सुनकर सरकारी अधिकारी लोगों को मनाने पहुंचे लेकिन दोनों गांवों को मिलाकर केवल एक शख्स ने वोट डाला, बाकी लोग नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें