जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया। कश्मीर के दो जिलो अनंतनाग और सोपोर में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी थी। सुरक्षाबलों की कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। बिजबेहरा में मारा गया आतंकी इंजीनियरिंग का स्टूडेंट था उसकी पहचान बासित के रूप में हुई है। बासित मदहमा गांव का रहने वाला था।