भोपाल के पास पैसेंजर ट्रेन में धमाका के बाद हुई कार्रवाई में पुलिस ने यूपी के कानपुर से दो संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया। दोनों को शहर के जाजमऊ इलाके से गिरफ्तार किया गया। दूसरी तरफ कानपुर के बेकनगंज थाना क्षेत्र के रहमानी मार्केट चल रहे एक मोबाइल शॉप पर भी छापेमारी की गई। लेकिन शॉप मालिक मौके से फरार हो गया। पुलिस को शक है कि उसके तार भी इन लोगों से जुड़े हैं।