उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने कोर्ट रोड पर जांच के दौरान एक गाड़ी से 10 लाख रुपये बरामद किए। इस सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में पता चला कि ये बैंक के रुपये हैं लेकिन इनकम टैक्स विभाग ने जरूरी कागजात न होने की वजह से ये रुपये जब्त कर लिए।