उन्नाव में पुलिया निर्माण के दौरान दो मजदूरों की मिट्टी में दबकर मौत हो गई। बांगरमऊ तहसील के गांव रघुरामपुर के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर पुलिया निर्माण का काम चल रहा है। मृतक मजदूर में से एक 25 साल का छोटन कुमार जो झारखंड निवासी था और दूसरा 50 साल के शिव कुमार सक्सेना था जो संडीला हरदोई निवासी था।