यूपी के अमरोहा के गांव महेशरा में एक परिवार पर पुरानी बंद पड़ी कार काल बनकर टूटी। DL 8C N 5251 ये वो कातिल कार है जो काफी वक्त से यूं ही बंद पड़ी सड़क के किनारे खड़ी है। इसी कार में मोहल्ले के चार बच्चे खेलते-खेलते जा घुसे। लेकिन बाहर निकले सिर्फ दो, किसी को नहीं पता बच्चे कब खेलते हुए कार में घुसे और कार अंदर से लॉक हो गई। कार पर काली फिल्म चढ़ी होने से किसी का ध्यान भी इस ओर नहीं गया। मोहल्ले में रहनेवाले राजेंद्र जब कार के पास से गुजरा तो उसे कुछ हलचल महसूस हुई और जब उसकी आवाज पर लोग पहुंचे, तबतक बहुत देर हो चुकी थी।