उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बच्ची के लिए 20 रुपये मांगने पर शख्स ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। महिला की माने तो उसके पति ने तलाक देने के बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया और मकान पर ताला लगाकर फरार हो गया। इतना ही नहीं उसका पति बच्चों को भी अपने साथ ले गया। महिला अब इंसाफ की गुहार लगा रही है।