इलाहाबाद के करेली में मस्तान बाजार के ट्रांसफार्मर में बीती रात अचानक आग लग गई। चश्मदीदों के मुताबिक पहले स्पार्किंग हुई फिर ट्रांसफार्मर से लपटें उठने लगीं। गनीमत ये रही कि देर रात की वजह से चौराहे पर आवाजाही न के बराबर थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।