कुल्लू में बर्फ में ट्रैकिंग के दौरान पांच छात्र हादसे का शिकार हो गए। ये छात्र 23 घंटों तक बर्फ में फंसे रहे। 23 घंटे बर्फ में फंसे होने की वजह से छात्रों से मुंह से एक शब्द भी नहीं निकल पा रहा था। इस दर्दनाक हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।