यूपी में चुनाव फिर आ गए हैं, नेताओं के अपने दावे हैं और लोगों की अपनी मांगें हैं। मुजफ्फरनगर के शुक्रताल में बरसों से लोग गंगा पर एक पुल चाहते हैं, लेकिन मामला आश्वासनों से आगे कभी नहीं बढ़ा। आखिर में जुगाड़ का सहारा लिया और दो नावों के सहारे गंगा पार करने की जुगत लगाई। रोज जान हथेली पर रखने वाले इस इलाके के लोगों की एक बार फिर उम्मीद जगी है, शायद किसी नेता का रहमो करम हो जाए और इनको एक पुल नसीब हो जाए।