बरेली में एक महिला ने रिक्शे में ही बच्चे को जन्म दे दिया। दरअसल बरेली की रहने वाली नजराना प्रसव के लिए रिक्शे से अस्पताल जा रही थी। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही नजराना ने रिक्शे में बच्चे को जन्म दे दिया। फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।