फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक सौहार्द की मिसाल है बरेली का ये शिव मंदिर

Thu, 23 Feb 2017 10:39 PM IST
गजेंद्र सिंह, भानु प्रताप भारद्वाज, अमर उजाला टीवी/ बरेली

बरेली का धोपेश्वर नाथ मंदिर धार्मिक सौहार्द की मिसाल है। पौराणिक मंदिर में शिवलिंग की उत्पत्ति हुई थी। यहाँ सरोवर भी है। मान्यता है कि इसमें स्नान करने से त्वचा संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। इस सरोवर को पहले रामगंगा नदी से जोड़ा गया था, जब वहां बाढ़ आती तो ये सरोवर भरता था, बाद में रामगंगा से इसका कनेक्शन हटा दिया गया। तब यहाँ बरेली के सेठ फज़ल उल रहमान उर्फ़ चुन्ना मियां ने ना केवल ट्यूबवेल सिर्फ सरोवर के लिए लगवाया बल्कि इसमें बिजली कनेक्शन दिया और ईमारत भी बनवाई। आज इसी मंदिर के आसपास रहने वाले मुस्लिम परिवारों का आय कमाने का जरिया है। ये साल में शिवरात्रि और सावन के मेले का इंतजार करते हैं ताकि हाथ बने सामानों को बेच सकें।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें