ठाणे के वासिंद इलाके में रहने वाले 23 वर्षीय सागर दिनकर नाम के युवक को सौतेली मां और अपने पिता को मौत के घाट उतारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बेटे का अपने मां बाप से कबड्डी खेलने को लेकर अकसर झगड़ा हुआ करता था। इसी बात से परेशान होकर सागर ने अपने माता पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।