जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित आर्मी हेडक्वॉर्टर पर रविवार को हुए आतंकी हमले में 17 जवान शहीद हो गए।सैन्य बलों की जवाबी कार्रवाई में हमला करने वाले सभी चार आतंकियों को मार गिराया गया। कुछ और आतंकियों के छुपे होने की आशंका के मद्देनजर अभी इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है।